भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

0

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 114वां संस्करण गिरिडीह विधानसभा के विभिन्न बूथों पर रविवार को सुना गया। गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, विश्वनाथ शर्मा, संत कुमार लल्लू, दीपक शर्मा, हबलू गुप्ता, राजेंद्र सिंह, उमा सिंह, दीपक स्वर्णकार, वीरेंद्र वर्मा, सुरेश पासवान, अमित जायसवाल ने बूथ संख्या 60 पर, हनी होली स्कूल में सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह और कोलडीहा में सुरेश साव, बबली साव ने बड़ी एलईडी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम को कई कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

वहीं चुनुकांत, शालिनी वैस्कियार, संदीप डंगैच, विनय शर्मा, हरमिंदर सिंह आदि ने बूथ नंबर 41, 42, 43 बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में, दिनेश यादव, मुकेश जालान ने बड़ा चौक स्थित पुस्तकालय व शक्ति केंद्र 24 बूथ 101 से 105 व शक्ति केंद्र 2 के बूथ 8 और 9 में, वार्ड नंबर 7 के बूथ संख्या 22 और 26 पर इस कार्यक्रम की प्रभारी प्रो. विनीता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं नगर मंत्री समीर दीप के साथ सुना।

कई भाजपा के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात की समाप्ति पर भाजपा नेता ने कहा कि आज के संस्करण में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, संथाली भाषा के प्रचार-प्रसार, और मेड इन इंडिया उत्पादों की खरीदारी पर जोर दिया।

मौके पर वार्ड अध्यक्ष अशोक वर्मा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व महामंत्री र चरण पहाड़ी, शुभ दीप, बबीता देवी, शांति देवी, किरण देवी, चंपा देवी, रिंकी देवी, सुनीता देवी, राजा प्रजापति, विशाल कुमार, विक्रम, संतोष यादव, किसलय, रविंद्र पासवान, निर्मल राम, आशीष, विजय पासवान, जय प्रकाश वर्मा, रंजीत यादव, शंकर राम, मिथलेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *