भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

0

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन  

हेमंत सरकार को बताया महिला विरोधी, मांगा इस्तीफा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में शहरी में आक्रोश रैली निकाली और फिर पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

भाजपा महिला मोर्चा समर्थक महिलाएं सुबह में करीब दस बजे झंडा मैदान में एकत्रित हुई। इसके बाद यहां से आक्रोश रैली निकाली। यह रैली शहरी क्षेत्र से होते हुए डीसी ऑफिस के गेट पर पहुंची। यहां महिलाओं ने जमकर हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग की। बताया गया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में महिला विरोधी नीतियों के कारण महिला मोर्चा झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली और प्रदर्शन कर रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की सरकार है। भाजपा के रघुवर दास के सरकार में महिलाओं के हित में जो भी योजनाएं चलाई गई थी उसे हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दी। आज संथाल परगना और पूरे राज्य की महिला, बहन, बेटी के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, लेकिन इस सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। यह सरकार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करती है। इसी को लेकर आज आक्रोश प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, उषा कुमारी और शालिनी वैश्कियार ने कहा कि जब से कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में तानाशाही बनी हुई है और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।

रैली में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूनम प्रकाश, रीना मंडल, नीतू, शोला, पिंकी सिंह, मीना गुप्ता, सोनिया कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, भाजपा नेता चुन्नूकांत, दिनेश यादव, मुकेश जालान, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, महेंद्र वर्मा, संदीप डंगैच, मनोज सिंह, श्याम कुमार, सिकन्दर हेमब्रम, नवीन सिन्हा, जायनाथ राणा, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, संत कुमार लल्लू, विवेश जालान, मिथुन चंद्रवंशी, रंजीत राय, अमर सिन्हा, भागीरथ मंडल, श्यामल घोष, नागेश्वर दास, प्रकाश दास, राजेश जायसवाल, सुभाष चंद्र सिन्हा, मनोज संघई, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, खीरोधऱ दास, गोपाल विश्वकर्मा, एजाज अहमद, सोनू, अमित आर्या, रंजीत बरनवाल आदि भाजपाई मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *