भाजपा नेता संजय कुशवाहा के भतीजे का निधन, विधायक राज सिन्हा ने जताया शोक

0

भाजपा नेता संजय कुशवाहा के भतीजे का निधन, विधायक राज सिन्हा ने जताया शोक

डीजे न्यूज, धनबाद : 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा मनाईटाँड, श्रीनगर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता संजय कुशवाहा के भतीजे राज कुशवाहा की असामयिक मृत्यू की सूचना मिलने पर उनके आवास जाकर परिजनों से मिल दुःख व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। विधायक राज सिन्हा इसके अलावा केंदुआ मंडल के भाजपा कार्यकर्ता विक्की रवानी के पिता की मृत्यु की खबर सुनने पर उनके आवास पहुंचे। विधायक सिन्हा ने कहा कि हर सुख- दुख में मै साथ हूँ। दिवंगत के परिजनों को हर संभव सहायता की बात भी कही। उनके साथ में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील सिंह, दिलीप सिंह, मनोज मालाकार, मंडल अध्यक्ष शिबेन्द्र सिंह सोनू, पंकज सिन्हा, श्याम गुप्ता, सचिन पासवान सहित कई अन्य लोग थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *