भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने की पहल तो गांव में लगा ट्रांसफार्मर

0

भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने की पहल तो गांव में लगा ट्रांसफार्मर 

ट्रांसफार्मर जलने से महीनेभर से बिना बिजली के थे ग्रामीण

डीजे न्यूज, राजधनवार गिरिडीह : ट्रांसफार्मर जल जाने से लगभग एक महीने से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे धनवार प्रखंड क्षेत्र के नावागढ़ पहाडि़यापर के ग्रामीणों को गुरूवार को उजाला मिल गया। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह के प्रयास से विभाग ने गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदल कर नया लगा दिया। ग्रामीणों के अनुरोध पर भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने काटकर नये लगे ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने से नावागढ़ पहाडियापर का ट्रांसफार्मर जल गया था।

तब से गांव में अंधेरा व्याप्त था। बिजली के अभाव में ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता सिंह को देते हुए समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। सिंह ने तत्काल विभागीय उच्च पदाधिकारियों से बात की और गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर लग गया। गांव में बिजली बहाल हो जाने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। मनसाडीह मंडल के महामंत्री छत्रधारी वर्मा को कुछ दिन पहले पैरालाइसिस मार दिया था। लक्ष्मण सिंह उनके आवास पर जाकर उनसे मिले और हर संभव मदद करने की बात कही। कार्यक्रम उपरांत सिंह ने धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना। सिंह ने मौके पर ही कई लोगों की समस्या का समाधान किया। मौके पर गोपाल शरण सिंह, राजेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अखिलेश सिंह, पवन देव सिंह, विपिन कुमार, अजय सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *