भाजपा नेता ज्ञान रंजन कोल्हर में सुनेंगे मोदी के मन की बात

0

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे देश की जनता के साथ मन की बात करेंगे। मन की बात का यह 110 वां एपिसोड है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ 42 टुंडी विधान सभा के बूथ नंबर 30 अंतर्गत अपने कोलहर लाला टोला स्थित आवासीय परिसर में मन की बात सुनेंगे। कोल्हर 30 नंबर बूथ के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके साथ मोदी के मन की बात सुनेंगे। यह जानकारी शक्ति केंद्र कोल्हर पंचायतके संयोजक ज्योतिष प्रकाश अम्बष्ठ ने दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *