भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पांडरपाला

0

भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पांडरपाला

घटना की जांच कर उपद्रवियों पर नकेल कसने की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला का एक प्रतिनिधि मंडल ने महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में गुरुवार को पांडरपाला में बुधवार को ताजिया जुलूस को लेकर दो समुदाय में भिडंत की घटना को लेकर पांडरपाला के कुम्हार टोली एवं भारत चौक का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल पीड़ित आम लोगों से मिला और लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता परंतु कल मोहर्रम के दिन झारखंड के कई जिलों से इस प्रकार की घटना की सूचना आई। झारखंड की कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद की सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण इस प्रकार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कुम्हार टोली के पीड़ितों से मिल उनका ढाढस बंधाया एवम कहा कि भाजपा परिवार आपलोगों के साथ है। श्रवण राय ने जिला प्रशासन से पूरे घटना की निष्पक्ष जांच कराने एवम उपद्रवियों पर कानूनी कारवाई करने की मांग की। जिला महानगर अध्यक्ष के साथ जिला जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, मनोज मालाकार, विधायक राज सिन्हा के मीडिया प्रतिनिधि पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, राजेश सिंह अरविंद भारती, मनोज रिंकू, अमित सिंह आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *