भाजपा ने टुंडी थाना मोड़ पर हेमंत का जलाया पुतला 

0

भाजपा ने टुंडी थाना मोड़ पर हेमंत का जलाया पुतला 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : 

23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में टुंडी प्रखंड अध्यक्ष तिलक मंडल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शनिवार को टुंडी थाना मोड पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इसमें मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष साव, वरिष्ठ नेता गोपाल पांडे, संजीव मिश्रा उपस्थित हुए। इस दौरान मनीष साव ने कहा कि 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली रांची मोराबादी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम किया जा रहा था। इसके बावजूद झारखंड सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, पानी का बौछार, आंसू गैस, का इस्तेमाल किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता घायल हुए जो निंदनीय है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर चौधरी, विकास चंद्रा, संदीप मंडल, फैनीलाल यादव, नकुल सिंह, अश्विनी मंडल, विमल दा, नागेश्वर पंडित, पप्पू पांडा, नवल चौधरी, भागीरथ महतो, दशरथ ठाकुर, परशुराम तुरी, गोपाल पाल, गणेश राय, तेजनारायण राय, शिबू मंडल, सुनील साव, कैलाश बनर्जी, उत्पल मंडल, रमेश जैसवाल, शंकर तुरी, रहीम अंसारी आदि उपस्थित हुए।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *