डिग्री कॉलेज टुंडी में बिनोद बाबू की जयंती मनी

0

डिग्री कॉलेज टुंडी में बिनोद बाबू की जयंती मनी

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : डिग्री कॉलेज टुंडी में प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में “झारखंड आंदोलन के प्रणेता बाबू बिनोद बिहारी महतो” विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिनोद बाबू एक महान शिक्षाविद और गरीबों के मसीहा थे। उनके अथक प्रयासों से धनबाद क्षेत्र में शिक्षा की जो दीप प्रज्ज्वलित की गई, उसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आज की संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश कुमार ने कहा कि बिनोद बाबू शोषित, दलित, और पिछड़ों के वास्तविक रक्षक थे। उन्होंने अपने ज्ञान और वकालत की शक्ति का प्रयोग कर हजारों गरीबों और विस्थापितों को न्याय दिलाया। झारखंड के लोगों के विकास, उनकी संस्कृति, और पहचान को बनाए रखने के लिए उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण हेतु जीवन भर संघर्ष किया। “पढ़ो और लड़ो” का नारा देकर उन्होंने लोगों को अपने हित और अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. प्रीतम कुमार ने कहा कि बाबू बिनोद बिहारी झारखंड की राजनीति के भीष्मपितामह थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *