भारत बंद गिरिडीह में असरदार, जगह-जगह सड़क जाम  

0

भारत बंद गिरिडीह में असरदार, जगह-जगह सड़क जाम  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विपक्ष के भारत बंद का असर गिरिडीह जिले में भी देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थकों ने शहर को बंद कराते हुए शहर के कई स्थानों पर सड़क को जाम कर दिया था। बंद समर्थकों ने गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग के नया पुल के पास बांस लगाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था।

इसके अलावा शहर के टॉवर चौक, कालीबाड़ी चौक, नटराज चौक, तिरंगा चौक समेत कई स्थानों पर आंदोलनकारी सड़क जाम कर नारेबाजी करते रहे। वहीं कई गुटों में बंटकर बंद समर्थक जुलूस निकाल शहर में घूमते रहे। नया पुल के पास प्रमिला मेहरा, ज्योति बेसरा, अंजली किस्कू के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया था।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *