भानू प्रताप ने धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए की दावेदारी

0

भानू प्रताप ने धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए की दावेदारी  

संयुक्त बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे तिलकधारी सिंह चौधरी के पौत्र व वरिष्ठ नेता रामकुमार चौधरी के पुत्र हैं भानू प्रताप 

दस वर्षों तक रहे हैं धनबाद के प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष, पत्नी कुमारी रूपा धनबाद की जिला परिषद सदस्य हैं, भानू ने आलाकमान को बताया कि क्यों उन्हें प्रत्याशी बनाना चाहिए

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं धनबाद प्रखंड के पूर्व प्रमुख भानू प्रताप ने धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने इसके लिए अपना आवेदन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया है।

धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सियालगुदड़ी पुटकी निवासी भानू प्रताप सिंह संयुक्त बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे दिवंगत तिलकधारी सिंह चौधरी के पौत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस व झारखंड वनांचल कांग्रेस नेता रहे रामकुमार चौधरी के पुत्र हैं। भानू प्रताप लगतार दो बार धनबाद प्रखंड के प्रमुख चुने जा चुके हैं जबकि उनकी पत्नी कुमारी रूपा धनबाद की जिला परिषद सदस्य हैं।

भानू प्रताप ने कांग्रेस नेतृत्व को बताया है कि क्योंं उन्हें धनबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाए। साथ ही यह भी भरोसा दिया है कि यदि उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो वह धनबाद विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे।

 

आइए जानते हैं भानू प्रताप के तर्क कि क्यों उन्हें कांग्रेस पार्टी धनबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए : 

 

भानू प्रताप ने बताया कि प्रखंड प्रमुख रहते हुए उन्होंने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास कार्य किए हैं। इसका सबूत यह है कि धनबाद विधानसभा की जनता ने उनकी पत्नी कुमारी रूपा को धनबाद जिला परिषद का सदस्य निर्वाचित किया। प्रमुख रहते उन्होंने धनबाद प्रखंड के अस्तित्व को बचाया। धनबाद प्रखंड राधानगर प्रखंड में समाहित हो चुका था जिसे उन्होंने रोकवाया। उसका नया बिल्डिंग सुदुर ग्रामीण क्षेत्र ‘गरभुडीह’ गांव में बनवाया।

साथ ही पुटकी क्षेत्र की जनता को अंचल कार्यालय के कार्यों में हो रही असुविधा को देखते हुए पुटकी अंचल का प्रस्ताव भेजकर, पुटकी अंचल कार्यालय का सूजन किया। पेयजल आदि जनससमयाओं के समाधान के लिए धनबाद नगर निगम के पार्षदों के साथ सफल नेतृत्व किया। वह धनबाद जिला प्रमुख संघ का अध्यक्ष वर्ष 2016 से 2022 तक रहे। वर्ष 2007 से अबतक (लगभग 17 वर्षों से) वह और उनकी पत्नी जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा में लगे हुए हैं। भानू प्रताप ने बताया कि वह उस क्षेत्र से जनप्रतिनिधि रहे हैं जहां उनकी जाति का मात्र एक गांव है। अर्थात् मुझे हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग की जनता का पूर्ण समर्थन उन्हें प्राप्त हुआ हैं। लगातार जनसेवा का कार्य, क्षेत्र के विकास का कार्य जैसे सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, डीप बोरिंग कर

ओवर हेड पानी टंकी लगाकर घरों तक पेयजल उपलब्ध कराकर जनता से निरंतर जुड़ा हुआ हूँ। 

बताया कि उन्होंने अब तक जितने भी चुनाव जीते हैं उन सभी चुनावों में मजबूत प्रत्याशी को हरा कर जीत दर्ज की है। भानू प्रताप ने कांग्रेस नेतृत्व को बताया कि उनकी पृष्ठभूमि कांग्रेसी परिवार से हैं। उनके दादाजी स्व. तिलकधारी सिंह चौधरी दक्षिण छोटानागपुर मंडल (वर्तमान में पुरुलिया और बोकारो जिला) कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वह लंबे समय तक संयुक्त बिहार के प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता रामकुमार सिंह चौधरी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। वह धनबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2005 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकें हैं।

भानू प्रता ने कहा है कि वह कांग्रेस की विचारधारा के समर्थक हैं। देश की आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक कांग्रेस सरकार ने जो नीतियां, कानून, देशहित में बनाएं हैं उसका प्रबल समर्थक हैं।

भानू प्रताप ने बताया कि धनबाद प्रखंड प्रमुख बनने के बाद भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के कई विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने अस्वीकार किया। वर्ष 2023 में वह और उनकी पत्नी धनबाद जिला परिषद सदस्य कुमारी रूपा अपने हजारों समर्थकों के साथ धनबाद न्यू टॉउन हॉल में विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुए। भानू प्रताप ने बताया कि 2016 में वह ताकतवर राजनीतिक दल के प्रत्याशी को निर्दलीय रहने के बावजूद उन्होंने हराया और प्रमुख चुने गए। इसके बाद 2022 में उनकी पत्नी कुमारी रूपा निर्दलीय लड़करर भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सीटिंग सिटिंग जिला परिषद सदस्य को भारी मतों से हराकर धनबाद जिला परिषद की सदस्य चुनी गईं। यह

धनबाद जिला परिषद की सबसे बड़ी सीट एवं धनबाद विधानसभा में अवस्थित एकमात्र जिला परिषद की सीट से जीत थी। भानू प्रताप ने बताया कि वह हर विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ समर्थन करते रहे हैं। भानू प्रताप ने बताया कि पीढियों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ाव एवं वर्षों से जनसेवा कर जनता का आशीर्वाद और वोट प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाए ताकि धनबाद विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकूं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *