पचंबा के अनिल यादव की हत्या में सरिया प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार

0

पचंबा के अनिल यादव की हत्या में सरिया प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू गिरफ्तार

जमीन कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर कृष्णा नगर में हत्या कर शव को पीरटांड़ में फेंका था, हत्या में प्रयुक्त कार व गला रेतने वाला धारदार हथियार भी बरामद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचंबा के कृष्णा नगर निवासी व जमीन कारोबारी अनिल यादव की हत्या में सरिया प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू बैजू रविदास को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कार व धारदार हथियार जिससे अनिल यादव का गला रेता गया था को भी बरामद कर लिया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने महज 12 घंटे में इस कांड का खुलासा कर गिरिडीह के लोगों के आक्रोश को समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन कारोबार में पैसे के लेन-देन को लेकर अनिल यादव की हत्या कर दी गई। अनिल यादव की हत्या कृष्णा नगर में करके पीरटांड़ के पालगंज खेताडाबर मार्ग स्थित खुखरा मोड़ के आगे मंगलवार को प्लास्टिक में लपेटकर फेंक दिया था। गिरफ्तार बड़ा बाबू खुखरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर का रहने वाला है। गिरिडीह में वह अनिल यादव की कालोनी कृष्णा नगर में ही रह रहा था।

चाकू से अनिल यादव की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया था। इधर यादव की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात शहर के टावर चौक को जाम कर दिया है। गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, नुनूलाल मरांडी, चुन्नूकांत समेत कई भाजपा नेता वहां मौजूद हैं। पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को समझाबुझा रहे हैं। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति गुस्सा था। इधर इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डुमरी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की थी।

विदित हो कि पीरटांड़ में अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंकने से सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद शव को झाड़ी से उठाकर सड़क में लाया गया। प्लास्टिक खोलने के बाद शव देखा गया। शव को देखने के बाद लगा कि धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई है। अंगुली, हांथ को भी काट दिया गया है।

पुलिस ने शव को निकालते समय एक मोबाइल भी बरामद की है। मोबाइल टूट चुका है। उसे तोड़ा गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने के करीब पांच घंटे बाद उसकी शिनाख्त हो गई।

 

दोपहर के समय बारिश हो रही थी।इसी बीच शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। कुछ लोगों ने बताया कि खेता डाबर तरफ से तीन वाहन बहुत तेज गति से पालगंज की ओर आ रहे थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने शव फेंका होगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *