झारखंड के प्रथम‌ नगर विकास मंत्री थे बच्चा सिंह

0

झारखंड के प्रथम‌ नगर विकास मंत्री थे बच्चा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मंत्री सह जनता मजदूर संघ के नेता बच्चा सिंह ने समाजवादी जनता पार्टी के टिकट पर  वर्ष 1990 में पहली बार झरिया विधानसभा से चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें राजद के आबो देवी ने पराजित किया। दूसरी बार वर्ष 1995 में इसी पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमाया, लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। वर्ष 1999-2000 में हुए चुनाव में उन्होंने समता पार्टी के टिकट पर फिर से किस्मत आजमाया और इस बार झरिया विधानसभा की जनता ने उन्हें निराश नहीं किया और वे विधायक बने। इसी वर्ष नवंबर माह में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। बाबूलाल की सरकार में बच्चा सिंह को नगर विकास मंत्री बनाया गया।

==दिवगंत पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के बड़े भाई मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह भी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने झरिया विधानसभा से लगातार चार बार प्रतिनिधित्व किया था। पूर्व विधायक सूर्यदेव 1977 में पहली बार झरिया के विधायक बने। इसके बाद वे वर्ष 1990 तक विधायक बने रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *