विधानसभा चुनाव में जनता हेमंत सरकार को सिखाएगी सबक : बाबूलाल

0

विधानसभा चुनाव में जनता हेमंत सरकार को सिखाएगी सबक : बाबूलाल

धनबाद की सभी छह विधानसभा सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे : ढुलू

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर धनबाद को भाजपा का गढ़ बनाया : राज

सम्मान को लेकर भड़के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, नेताओं के हस्तक्षेप से मामला सलटा
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर ने टाउन हॉल में धनबाद विधानसभा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद के सांसद ढुलू महतो , निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित रहे।
अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा किभाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के दिन ही नहीं बल्कि साल के 365 दिन आम लोगों के बीच कार्य करते हैं । आम जनता के समस्याओं से सालों भर रूबरू होते हैं एवं तत्परता से उसका निदान करते हैं। आम लोगों के तमाम सवालों के जवाब भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही देते हैं। चुनाव में जीत हार का फैसला बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही होती है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का हम सम्मान करते हैं। चुनाव के दिन बूथ में बैठने वाले कार्यकर्ता तो कार्य करते ही हैं साथ ही चुनाव के दिन आम लोगों को घर-घर से निवेदन कर मतदान केंद्र तक ले जाने वाले कार्यकर्ता भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। किसी भी पार्टी के चुनाव में जीत बूथ के कार्यकर्ता के बदौलत ही होती है। इसलिए हम पूरे प्रदेश में बूथ के कार्यकर्ताओं सहित पूरी कमेटी को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता हेमंत सोरेन सरकार को सबक सिखाएगी। यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है जो केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है। सरकार ने पिछले कई वर्षों से खान खनिज, पत्थर, बालू, जमीन, गरीबों के अनाज और युवाओं की नौकरियां को लूटा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने पहले बजट सत्र में लाखों युवाओं को नौकरी देने और नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात सदन पटल पर कही थी, लेकिन आज युवा हताश और निराश हैं। मरांडी ने आगे कहा कि ब्लैक लिस्टेड एजेंसी के माध्यम से परीक्षाओं का संचालन कराकर राज्य सरकार ने नौकरियों को बेचने का काम की है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित धनबाद विधानसभा के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को झारखंड के इस इंडी भ्रष्टाचारी गठबंधन की सरकार के क्रियाकलापों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि अभी-अभी बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत ही हमने धनबाद लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की। इसलिए आज हम पूरे गर्व और खुशी से कार्यकर्ता सम्मान समारोह कर रहे हैं। इसका श्रेय धनबाद के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं बूथ कमेटी को जाता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो बीड़ा उठाते हैं उसे अपने कठिन परिश्रम से अवश्य पूरा कर दिखाते हैं। इसका परिणाम आप सबके सामने है। भाजपा कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करते हैं तब तक चुप नहीं बैठते जब तक कार्य को मुकाम तक न पहुंचा दें। महतो ने आगे कहा भाजपा कार्यकर्ता ईमानदारी एवं निष्ठा से पार्टी के कार्यों को करते हैं और पार्टी का संदेश लोगों तक पहुंचाते हैं। मुझे जिताने में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से जो भी वायदे किए मैं उन्हें बखूबी पूरा करूंगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रभु श्री राम को मानने वाले होते हैं और जो धर्म के रास्ते पर चलते हैं उनकी जीत निश्चित होती है। सांसद महतो ने आने वाले चुनाव में धनबाद के सभी छः विधानसभा सीट भाजपा की झोली में डालने की बात कही।
धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनके मनोबल का सदैव ऊंचा रखना पार्टी का ध्येय है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी परिवार की तरह होती है। हमारे आदर्श भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हाथों को हम मजबूत करें। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं। उनका मनोबल ऊंचा रहेगा तभी हमारा मनोबल ऊंचा रहेगा। सिंह ने आगे कहा कि आज इस सभा से हम प्रण लेकर निकले कि झारखंड के इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे ।
वहीं कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आचरण जनता के आशा के अनुरूप रहता है। सभी लोगों ने चाहे वह जनप्रतिनिधि हो चाहे संगठन के लोग हो जनता से मिलकर एवं जनता के बीच रहकर लगातार भाजपा की नींच को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इसलिए लोगों में विश्वास पैदा हुआ कि अगर धनबाद में आम जनता के साथ कोई है तो वह भाजपा के कार्यकर्ता ही हैं। भले कुछ गलतफहमियों के चलते एक बार लोकसभा एवं एक बार विधानसभा चुनाव में हम चूके हैं लेकिन उस चूक को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चुनौती के रूप में लिया और फिर दोबारा जब भी मौका मिला हमने उस चुनौती को चूक को बिल्कुल सूद के साथ वसूला है। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं की जनता का विश्वास हमारे प्रति और ज्यादा बढ़ा है। सिन्हा ने आगे कहा कि कोरोना के प्रथम काल में दहशत एवं खौफ का माहौल था दूसरे काल में खौफ उतना नहीं था लेकिन वह काल भी काफी खौफनाक था। उस समय भी लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में 12 घंटे 15 घंटे आम जनता की सेवा में अपना समय बिताया। कोई ऐसा गली मोहल्ला नहीं था जहां हम सेवा कार्य में नहीं गए हर वक्त भाजपा कार्यकर्ता तत्पर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान एवं विश्वास लोगों के बीच अटूट है और जिसका परिणाम यह है कि धनबाद भाजपा का अजेय दुर्ग है। भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद करते हैं। भ्रष्टाचार के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री जेल गए तो उनकी पार्टी के एक सिपाही ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। लेकिन जैसे ही हेमंत सोरेन बेल पर बाहर आए तो आनन फानन में चंपई सोरेन को हटाकर तुरंत सत्ता पर काबिज हो गए। आखिर इसका क्या कारण है? इधर सम्मेलन में सम्मान को लेकर भड़के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बाबूलाल मरांडी, ढुलू महतो एवं राज सिन्हा के प्रयास से इसे शांत कराया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने किया। आज के कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल, रवि सिन्हा, महेंद्र शर्मा, संजय झा, रामदेव महतो, कन्हैया पांडेय,रूपेश सिन्हा, प्रियंका रंजन, मिल्टन पार्थसारथी , सुरेश महतो, पंकज सिन्हा, चंद्रशेखर मुन्ना, योगेंद्र यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिन्हा, बबलू फरीदी, मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, विकास मिश्रा, शिवेंद्र सिंह सोनू, सुमन सिंह, राजकुमार मंडल, मौसम सिंह, आनंद खंडेलवाल, अरुण राय, अशोक सिन्हा, ललन मिश्रा, मनोज मालाकार, फूल जोशी, राजेश गुप्ता, टुन्ना सिंह, बॉबी पांडे, विभा सिंह, विकास कंंधवे, रिंकू सिन्हा, अमरजीत कुमार, अशोक सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, प्रभात रंजन, दिलीप सिंह, सत्येंद्र ओझा, कैलाश गुप्ता, पप्पू साव, आला पाल, रंजय सिंह , राजाराम दत्ता, अरविंद भारती, उमेश सिंह, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा, तमाल राय, सखी चंद महतो, सूरज पासवान, रूमकी गुप्ता, पूनम अचिंत्या, चंपा साहा, दीपक झा, शीशम राउत, संजय कुशवाहा, संजय गोस्वामी सहित हजारों महिला एवम पुरुष, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक एवम बुथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *