बाबूलाल और अन्नपूर्णा ने राजधनवार से भरी हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार

0

बाबूलाल और अन्नपूर्णा ने राजधनवार से भरी हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार

 भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंके : मरांडी

झारखंड में भाजपा सरकार बनना तय : अन्नपूर्णा

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बातें धनवार के बरजो में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि चुनाव में हार जीत का निर्णय बूथों पर होता है और भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिनों और 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और यदि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं तो कार्यकर्ताओं के बलबूते बने हैं।

 

कार्यकर्ता पार्टी के मेरुदंड : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय महिला वा बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता इस संगठन के मेरुदंड हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और झारखंड में भाजपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के झूठ और षड्यंत्रों का भाजपा कार्यकर्ता मुखरता से विरोध करेंगे। कहा कि केंद्र और राज्य में दोनों स्थानों पर भाजपा सरकार होने पर सोरेन सरकार में ठप पड़े विकास की गति झारखण्ड में तेज होगी।

पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि जब-जब झारखंड में भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार बनी तो विकास हुआ है लेकिन जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं तब से झारखंड के विकास का पहिया थम सा गया है।

वक्ताओं ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में धनवार विधानसभा क्षेत्र में 424 बूथों में से भाजपा ने 303 बूथों पर जीत हासिल कर एवम् 1 लाख 17 हज़ार 425 वोट लाकर रिकॉर्ड बनाया है।

इस दौरान धनवार विधानसभा क्षेत्र के सभी 424 बूथों से आए 2000 कार्यकर्ताओ को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *