आजाद हिंद सेना ने गिरिडीह में निकाली सद्भावना यात्रा 

0

आजाद हिंद सेना ने गिरिडीह में निकाली सद्भावना यात्रा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आजाद हिन्द सेना गिरिडीह की ओर से रविवार को पचंबा के कल्याणडीह से सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व आजाद हिंद सेना के संरक्षक व कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू,

अध्यक्ष शिवम आजाद व विशाल मंडल ने किया। सद्भावना यात्रा शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अजीडीह मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर गिरिडीह के युवाओं को इस सेना में जुड़ने का आह्वान किया गया। शिवम आजाद ने कहा कि गिरिडीह के युवाओं को एकजुट करना और उनके विकास के लिए काम करना आजाद हिंद सेना का मुख्य कर्तव्य है। वहं अजय सिन्हा मंटू और विशाल मंडल ने कहा कि भारी बारिश और त्योहारों के बीच युवाओं का यह जनसैलाब बता रहा है कि सभी युवा एक हैं और इस संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे। सद्भावना यात्रा में विशाल यादव, राज कुमार, पीयूष यादव, अनीश यादव, विजय चंद्रवंशी, आशीष यादव, राजीव सिंह, पवन कुमार, आयुष सिन्हा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *