सहायक अध्यापकों ने टुंडी में निकाला मशाल जुलूस

0

झामुमो सरकार को चेताया-वादा निभाएं नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : राज्यव्यापी आंदोलन के क्रम में रविवार 30 जून हूल दिवस पर राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झारखण्ड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला जा रहा है । इसी के तहत टुंडी प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने टुंडी प्रखंड मुख्यालय से बाजार तक मशाल जुलूस कुलदीप पांडेय, अनिल राजवंशी के नेतृत्व मे निकाला। मशाल जुलूस मे मुख्य रूप से राज्य सदस्य निरंजन दे व सुशील पांडेय उपस्थित हुए। दोनों ने इस मौके पर राज्य सरकार को चेताया ओर कहा कि अविलंब वर्तमान सरकार अपने तीन माह में वेतनमान देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करे अन्यथा इससे भी ज्यादा उग्र आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी। मशाल जुलूस मे सैकड़ों सहायक अध्यपकों ने भाग लिया। सभी ने कहा कि टुंडी दिशोम गुरू शिबू सोरेन के आंदोलन की धरती रही है। राज्य के सहायक अध्यापक अब उन्हीं के राह में चलने को विवश हैं। झारखंड सरकार बिहार के तर्ज पर वेतनमान जल्द लागू करे,अन्यथा जोरदार आंदोलन होगा।

जुलूस में मुख्य रूप से राजीव सिंह, गिरीश साव, पंकज विश्वकर्मा, सत्तार अंसारी, अब्दुल रसीद, गाजो सिंह, अशोक महरा, लीलनाथ मंडल, पवन मंडल, मलयाशीस बनर्जी, कोमेश हंसदा, सुशील कुमार, अनोज शर्मा, भागीरथ सिंह, ईश्वर मुर्मू, नंदलाल महतो, सुरेन किस्कू, भानू प्रसाद, अब्दुल सत्तार, लक्ष्मण प्रसाद, रामचंद्र तिवारी, सुनील मुर्मु, नकुल रविदास, अख्तर अंसारी, एमडी सिराज, सुशील मुर्मु

नीलांबर रजवार, दिनेश कुमार महतो,

संजय सिंह, लखन राय, इंद्रदेव राय, सुभाष महतो, मनोज, कृष्ण, शत्रुधन कुमार, सत्येंद्र चौधरी, परितोष महतो, रामू ओझा, सुभाष रजवार, अभिराम मुर्मू के अलावे बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *