अरविंद कुमार पांडेय ने संभाला गिरिडीह प्रधान जिला जज का प्रभार, न्यायालय में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

0

अरविंद कुमार पांडेय ने संभाला गिरिडीह प्रधान जिला जज का प्रभार, न्यायालय में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अरविंद कुमार पांडेय ने गिरिडीह व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज का प्रभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद के झारखंड राज्य ज्यूडिशियल एकेडमी, रांची स्थानांतरित होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। शनिवार को अरविंद कुमार पांडेय लोहरदगा से गिरिडीह न्यायालय पहुंचे और अपना योगदान दिया।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, महासचिव चुन्नुकान्त ने पुष्पगुच्छ देकर प्रधान जिला जज का स्वागत किया। इस दौरान जिला जज वन गोपाल पांडेय, जिला जज सोमेन्द्रनाथ सिकदर, यशवंत प्रकाश, संजीव कुमार वर्मा, मनोज झा, रजिस्ट्रार दानिश नवाज, न्यायिक दंडाधिकारी सोनम बिश्नोई और साक्षी श्रीवास्तव मौजूद थे।

अरविंद कुमार पांडेय पूर्व में गिरिडीह न्याय मंडल में सीजेएम, एडीजे और प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रह चुके हैं। उनके इस नए प्रभार को लेकर अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *