पूर्व सांसद सुनील महतो की युवा पुत्री अंकिता का दिल्ली में निधन

0

पूर्व सांसद सुनील महतो की युवा पुत्री अंकिता का दिल्ली में निधन

रांची एयरपोर्ट जाकर हेमंत और कल्पना ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद सुमन महतो को कल्पना ने ढाढ़स बंधाया

डीजे न्यूज, रांची :

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो की युवा पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अंकिता का निधन गुरुवार को इलाज के क्रम में दिल्ली में निधन हो गया था।

 

दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर शुक्रवार सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कल्पना सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *