पचंबा के अनिल यादव की हत्या कर शव पीरटांड़ में फेंका था, आक्रोशितों ने टावर चौक को किया जाम

0

पचंबा के अनिल यादव की हत्या कर शव पीरटांड़ में फेंका था, आक्रोशितों ने टावर चौक को किया जाम 

खुलासे के लिए एसपी ने बनाई एसआईटी, लोगों में है भारी आक्रोश 

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ के पालगंज खेताडाबर मार्ग स्थित खुखरा मोड़ के आगे मंगलवार को प्लास्टिक में लपेटा हुआ मिला शव गिरिडीह के पचंबा कृष्णानगर निवासी अनिल यादव का है। चाकू से अनिल यादव की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया था। इधर यादव की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात शहर के टावर चौक को जाम कर दिया है। गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, नुनूलाल मरांडी, चुन्नूकांत समेत कई भाजपा नेता वहां मौजूद हैं। पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को समझाबुझा रहे हैं। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति गुस्सा है। इधर इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डुमरी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की है।

विदित हो कि पीरटांड़ में अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंकने से सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद शव को झाड़ी से उठाकर सड़क में लाया गया। प्लास्टिक खोलने के बाद शव देखा गया। शव को देखने के बाद लगा कि धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई है। अंगुली, हांथ को भी काट दिया गया है।

पुलिस ने शव को निकालते समय एक मोबाइल भी बरामद की है। मोबाइल टूट चुका है। उसे तोड़ा गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने के करीब पांच घंटे बाद उसकी शिनाख्त हो गई।

दोपहर के समय बारिश हो रही थी।इसी बीच शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। कुछ लोगों ने बताया कि खेता डाबर तरफ से तीन वाहन बहुत तेज गति से पालगंज की ओर आ रहे थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने शव फेंका होगा। इधर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान हो चुकी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *