पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोमो-तोपचांची सड़क को किया जाम 

0

पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोमो-तोपचांची सड़क को किया जाम 

डीजे न्यूज, तोपचांची : तोपचांची स्थित गोमो-तोपचांची मार्ग में गुरुवार को पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि करीब 25 दिनों से तोपचांची के बाउरी टोला, धीवर टोला, भुचा कुल्ही व महतो टोला में पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। पेयजल की आपूर्ति नहीं करने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपको बताते चलें कि तोपचांची के विभिन्न टोला में जमुनिया नदी जलापूर्ति योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सड़क जाम कर आक्रोशित महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे पेयजल आपूर्ति विभाग के कर्मी से वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान महिलाओं व कर्मियों के बीच तीखी बहस हुई। करीब 30 मिनट के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। वार्ता के दौरान सप्ताह में दो दिन पानी आपूर्ति करने की बात पर सहमति बनी। इस

मौके पर महिला नेत्री रीना देवी, शांति देवी, सबिता देवी, हंसी देवी, सेनोका देवी, चमेली देवी, मालती देवी, कल्याणी देवी, सोनी प्रवीण, संध्या देवी, नसीमा खातून, लक्ष्मी धीवर आदि मौजूद रहीं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *