और धू-धू कर जलने लगा रावण का पुतला 

0

और धू-धू कर जलने लगा रावण का पुतला 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद  :  दुर्गापूजा समिति टाटा मालकेरा चैतुडीह के तत्वावधान में रविवार रात रावण वध का आयोजन किया गया। मालकेरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही सांसद ढुलू महतो ने चालीस फीट ऊंची रावण के नाभी में तीर मारा, इलाका जय श्रीराम की ध्वनि से गूंजायमान हो उठा और पुतला धू-धू कर जल उठा। इसके पूर्व आतिशबाजी का दौर चला।

टाटा झरिया डिवीजन के महाप्रबंधक संजय राजोरिया, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, सिजुआ समूह के चीफ विकास कुमार, सोनू श्रीवास्तव, महमूद आलम, टिंकू तिवारी, मुखिया विनोद रजक व अंजना देवी, भुनेश्वर साव, उज्जवल चटर्जी, रिंटू रजक, विजय रजक, मोंटी ठाकुर, मनोज ठाकुर, ईश्वर दयाल सिंह सहित हजारों की भीड़ जुटी थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *