अमित शाह राज्यभर के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं से रांची में करेंगे संवाद

0

अमित शाह राज्यभर के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं से रांची में करेंगे संवाद

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बूथ समितियों को किया जाएगा सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : 

लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोट दिलाने वाली सारी बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को ग्रामीण जिला भाजपा की बैठक में लिया गया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण भाजपा के जिला प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाता है। झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं अन्य दलों में परिवारवाद है वहीं भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद को सुशोभित कर सकता है। आगामी बीस जुलाई को रांची में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की वृहत बैठक होगी जिसे गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। धनबाद ग्रामीण जिला से बारह सौ से अधिक कार्यकर्ता उस बैठक में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि शनिवार की शाम सभी मंडल, बूथों के अलावे जिला स्तर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी। जिले में इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इस मौके पर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, तारा देवी, अमरनाथ झा, जयप्रकाश सिंह, रामनारायण भगत, रतिरंजन गिरि, संजय महतो, अनिल यादव, कविता वर्णवाल, दीपा दास, फिरोज दत्ता, नीतू शंकर, मोहन कुम्भकार, प्रकाश बाऊरी, बम्पी चक्रवर्ती, राजेश चौधरी, रविश्वर मरांडी, महादेव कुम्भकार, विक्रांत उपाध्याय, आशीष मुखर्जी, मंटू रावनी, अरविंद पाठक, सुजीत चौधरी, सुनिल मंडल, रंजीत सिह, आशुतोष पाल, समीर साव, बृहस्पति पासवान, राजेश बाऊरी, गोपाल भारती, सुबोध सिंह, अजय गिरि, टेकलाल महतो, परेश दास आदि मौजूद थे। संचालन निताय रजवार ने किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *