अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया चुनाव आयोग का गठन

0

धनबाद जिला कमेटी की चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग के सदस्य नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

डीजे न्यूज, धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में मिश्रित भवन परिसर में हुई। बैठक में संगठन के जिला चुनाव के लिए चुनाव आयोग गठित करने पर विचार विमर्श किया गया। ज्ञात हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आत्मसात कर जिले के सभी 17 शैक्षणिक अंचलों में चुनाव संपन्न कराकर अंचल कार्यकारिणी गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला स्तरीय चुनाव के लिए मतदाता सूची का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।इसी मतदाता सूची और संघीय संविधान में वर्णित प्रावधान के आलोक में चुनाव आयोग जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराएगा। आज की बैठक में 9 सदस्यीय चुनाव आयोग का गठन किया गया। चुनाव आयोग में चयनित सदस्य निम्नवत हैं।

 

दिलीप कुमार कर्ण ( सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर धनबाद।)

 

कुमार वंदन (सहायक शिक्षक,आदर्श हिंदी बालक मध्य विद्यालय पुराना बाजार धनबाद)

 

संतोष कुमार (सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय पांडरपाला बालिका धनबाद)

 

अनवर हुसैन (सहायक शिक्षक, मध्य विद्यालय पारबाद झरिया)

 

सुनील कुमार (सहायक शिक्षक,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुटकी न0 10, धनबाद)

 

संजीत कुमार पासवान (सहायक शिक्षक, बी जी एस उच्च विद्यालय लोयाबाद धनबाद)

 

अशोक कुमार (सहायक शिक्षक, बी जी एस उच्च विद्यालय लोयाबाद धनबाद)

 

प्रभात रंजन (सहायक शिक्षक,मध्य विद्यालय छाताटांड़ धनबाद)

 

कुलदीप (सहायक शिक्षक,प्राथमिक विद्यालय लालाडीह बलियापुर धनबाद)

 

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग में सम्मिलित व्यक्ति जिला स्तरीय चुनाव में किसी पद पर उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं।

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, मदन मोहन महतो अशोक कुमार, विनय रंजन तिवारी, बिजेंद्र पांडेय, मो. कलामुद्दीन, नीरज कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, जनक लाल विश्वकर्मा, मदन प्रसाद नायक आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *