अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्कूलों में चला रही सदस्यता अभियान

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्कूलों में चला रही सदस्यता अभियान 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा पूरे जिले भर में स्कूली सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला संयोजक सह जिला सदस्यता प्रमुख उज्जवल तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञानशील एकता मूल मंत्र पर कार्य करती है। प्रवेश परीक्षा परिणाम पाठ्यक्रम ठीक करने का कार्य करती है। यह संगठन प्रारंभ से ही छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। इस वर्ष 25 जुलाई से 10 अगस्त तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्कूली सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं का कार्यशाला कर प्रशिक्षण दिया गया कि अधिक से अधिक छात्रों को सदस्य बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, नगर सह मंत्री नितेश तिवारी, कॉलेज उपाध्यक्ष सुभम तांती, सदानंद राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *