आजसू ने तोपचांची के खरियों में की पदयात्रा 

0

आजसू ने तोपचांची के खरियों में की पदयात्रा 

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : आजसू ने बुधवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत खरियो पंचायत से जनजागरण पदयात्रा की। सर्वप्रथम खरियो में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पर माल्यार्पण किया गया। जनजागरण पदयात्रा का नेतृत्व आजसू पार्टी कार्यकारी जिलाध्यक्ष हलधर महतो कर रहे थे। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों को पार्टी के महासचिव संतोष कुमार महतो, जिलाध्यक्ष सदानंद उर्फ मंटू महतो व हलधर महतो ने संबोधित किया और हेमंत सरकार की आलोचना की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार महतो, आजसू नेता शेखर महतो, महेंद्र बरनवाल, टिंकू रजवार, सुभाष प्रसाद, नंदू रवानी, गौरचंद महतो ,निमाई कुमार, मादो देवी, सोनिया देवी, उजाला देवी, उषा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, फूलमनी देवी, रीता देवी, रीना देवी, विनोद बिहारी महतोआदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *