आजसू ने तोपचांची के नेरो में की पदयात्रा

0

आजसू ने तोपचांची के नेरो में की पदयात्रा

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद : आजसू ने पदयात्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत मे पदयात्रा की। इसका नेतृत्व धनबाद जिला अध्यक्ष सदानंद उर्फ मंटू महतो व कार्यकारी अध्यक्ष शहलधर महतो ने किया। पदयात्रा खुरडीह मोड़ से नेरो घटवार टोला, बजरंगबली मोड़, मुखिया टोला तक हुई। ढोल बाजा तथा आजसू पार्टी की LED प्रचार वाहन के साथ पदयात्रा में लोग शामिल थे। इस दौरान चौक पर सभा हुई।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि गांव के लोग जाग चुके हैं। वे अपने हक अधिकार सरकार से मांगने लगे हैं।

वहीं सदानन्द महतो ने कहा कि झारखण्ड सरकार के कथनी ओर करनी में फर्क है। आज प्रदेश के युवा, महिला, किसान, विदार्थी, बुद्धिजीवी सभी लोग हताश एवं निराश हैं।

हलधर महतो ने कहा कि आजसू जन जागरण पदयात्रा कर के गांव के लोगों को सरकार की गलत नीतियों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम को सफल करने मे प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, धनंजय महतो, कृष्णा महतो, सचिन महतो, कमल दे, बिनोद बिहारी महतो, गौर चंद महतो, रमेश जायसवाल, गीता देवी, रीता देवी, चमेली देवी, शुभद्रा देवी, रेखा देवी, बबली देवी, रेखा देवी, पिंकी देवी समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *