तोपचांची के घुनघुसा में आजसू ने की पदयात्रा

0

तोपचांची के घुनघुसा में आजसू ने की पदयात्रा

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद :  आजसू पार्टी की जनजागरण पदयात्रा की चौथे दिन गुरुवार को शुरुआत घुनघुसा पंचायत के बदाही गांव से की गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो कर रहे थे। यह जनजागरण पदयात्रा बदाही खेराबेड़ा, चैता, मुखियाटोला आदिवासी टोला, पांडे टोला, मंडल टोला घटवार टोला, रविदास टोला आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर आजाद नगर घुनघुसा में समाप्त हो गया।

इस मौके पर हलधर महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है। वहीं संतोष महतो ने कहा कि प्रदेश में सुदेश महतो का विकल्प कोई नहीं है। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। सदानंद महतो ने कहा कि तोपचांची थाना क्षेत्र में लगातार घरों में चोरियां हो रही है, लेकिन प्रशासन अब तक उद्वेदन नहीं कर पाया है। आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन की उपज की पार्टी है पार्टी हमेशा राजहित में सोचती है तथा राजहित में हमेशा आगे रहने वाली पार्टी है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, सचिव रामचंद्र ठाकुर, प्रेमचंद महतो, बिंदेश्वर प्रसाद महतो, सुरेश महतो, सुनील महतो गिरधारी महतो, निरंजन मंडल, रूपलाल महतो, विनोद बिहारी महतो, सैकी गुप्ता, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, गीत देवी, शांति देवी, संगीता देवी, सुभद्रा देवी प्रमिला देवी, जानती देवी, बीना देवी, मौसमी देवी, चमेली देवी, रीना देवी, गीतांजलि देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी, गायत्री देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *