एटक समर्थकों ने किया एएमपी कोलियरी का चक्का जाम 

0

एटक समर्थकों ने किया एएमपी कोलियरी का चक्का जाम 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : कैटगरी वन में नियमित करने की मांग को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को ए एम पी कोलियरी एवं डेको आउटसोर्सिंग का कार्य बाधित कर दिया। घंटों बाद यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो के साथ बरोरा क्षेत्र के जीएम ने वार्ता की। वार्ता में अमरेंद्र कुमार को तत्काल नियमित कर दिया गया। अन्य दो कर्मियों का कल तक नियमित करने भरोसा दिया गया। मालूम हो पिछले 11 वर्षों से उनलोगों को सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया था। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने किया। बरोरा ग्राम पंचायत मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, एन डी पांडेय, अमरेंद्र कुमार, राजीव प्रसाद महतो, जगदीश रवानी, विरंची शर्मा, नवल किशोर महतो, एच एन प्रसाद, सुमन कुमार पांडे, हीरालाल महतो, भोला बाउरी, रामदेव कुमार, नन्दलाल महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *