देवघर से बेंगलुरू की हवाई सेवा शुरू

0

देवघर से बेंगलुरू की हवाई सेवा शुरू

इंडिगो की फ्लाइट 169 यात्रियों को लेकर पहुंची बाबाधाम, वाटर केनन से स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : देवघर से बेंगलुरू की सीधी हवाई सेवा एक जून शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की फ्लाइट 169 यात्रियों को लेकर दोपहर बेंगलुरू से देवघर पहुंची। देवघर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इन यात्रियों वाटर कैनन से स्वागत किया गया। यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को लस्सी और गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। केक भी काटा गया। यह सेवा शुरू होने से छात्रों, नौकरी करने वाले लोगों और बाबाधाम का दर्शन करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
देवघर से बेंगलुरू की यात्रा अब आप मात्र ढाई घंटे में पूरी कर सकते हैं। सप्ताह मेंं तीन दिन मंगलवार, गुरूआर और शनिवार को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। बेंगलुरू से यह सुबह दस बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर देवघर पहुंचेगी। वहीं देवघर से यह दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और अपराहन तीन बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *