विधानसभा सत्र के बाद विधायक अनूप सिंह विद्युत मानव दिवस संघ और सरकार के बीच कराएंगे वार्ता

0

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बेरमो में कांग्रेस

विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मिला और

वार्ता किया। वार्ता में विधायक अनूप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्णतः आश्वस्त किया कि वर्तमान समय मे चल रहे विधानसभा सत्र के खत्म होते ही एक सप्ताह के अंदर सरकार के साथ एक सफल समझौता उनकी अगुवाई में होगा। इस बात पर संघ ने अपनी सम्पूर्ण सहमति जताई। संघ हमेशा तत्परता के साथ विधायक के दिशा निर्देश पर झारखंड सरकार से वार्ता करेगा। इस पहल के लिए संघ ने विधायक का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे, महामंत्री विक्रम भारद्वाज, उपसचिव योगेंद्र रवानी, सदस्य शाहरुख खान, रांची के हन्नी सिंह आदि शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *