सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर

0

सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर 

डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद : बकरीद के मद्देनजर भाटडीह ओपी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। त्याग व बलिदान के पर्व बकरीद को सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। ओपी प्रभारी बालमुकुंद सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए सभी की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि बकरीद में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे पोस्ट हरगिज न करें। बैठक में ईद उल अजहा की नमाज और कुर्बानी की रस्म अदायगी के बारे में प्रशासन ने लोगों से जानकारी ली। एएसआई निरंजन प्रताप, एएसआई बाजुम हेमब्रम, मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया संपद घोषाल, करामत अंसारी, अब्दुल समद अंसारी, सुषमा देवी, धनेश्वरी देवी, मेहन्दी हसन, रियाज अंसारी, मुन्ना खान, धनंजय महतो, कैलाश पासवान, अयुब खान आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *