कवियों की ओजस्वी वाणी और चुटकियों ने माहौल को संजीदा से सरस बना डाला आरएस मोर कॉलेज में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

कवियों की ओजस्वी वाणी और चुटकियों ने माहौल को संजीदा से सरस बना डाला
आरएस मोर कॉलेज में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : आरएस मोर कॉलेज में सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई चर्चित कवियों ने शिरकत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति और सामाजिक चेतना पर आधारित काव्य पाठ हुआ। कवियों की ओजस्वी वाणी और चुटकियों ने पूरे माहौल को संजीदा से सरस बना दिया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। सुप्रसिद्ध कवि भोला सागर ने अपनी चर्चित खोरठा कविता “चल गे सजनी” का पाठ कर खूब तालियां बटोरी। डॉ. संगीता नाथ ने अपनी भावपूर्ण कविता “बदलती हवा है यहां से वहां तक” का मार्मिक पाठ किया। डॉ. त्रिवेणी महतो ने अपनी कविता “व्यक्ति नहीं बड़ा कोई, गुरु के बिना” प्रस्तुत कर गुरु के महत्व को रेखांकित किया। वहीं हास्य-व्यंग्य कवि बसंत जोशी ने अपनी व्यंग्य रचना “मिस्टर चापाकल” का सजीव पाठ कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। विश्वजीत विश्वकर्मा, कवयित्री सुमन मिश्रा, प्रीति बाला करण आदि कवियों ने भी एक से बढ़कर एक कविताओं एवं ग़ज़लों का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. अमित प्रसाद, डॉ. त्रिवेणी महतो, एसएन गोराईं, गहागीर अहमद, डॉ. अजीत बरनवाल, डॉ. रत्ना कुमार, तरुण कांति खल्को, डॉ. के बनर्जी, मो. शारिक, सुजीत मंडल सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top