12वां राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता जल्द लागू हो : झाकोमयू

12वां राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता जल्द लागू हो : झाकोमयू
डीजे न्यूज, केंदुआ (धनबाद): सीटू के राष्ट्रव्यापी आह्वान एवं झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू) के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा के निर्देश पर बुधवार को मांग दिवस के अवसर पर न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के अलकुसा में झाकोमयू से जुड़े श्रमिकों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान मजदूरों ने 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (एनसीडब्ल्यूए-12) को शीघ्र लागू करने तथा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोयला मजदूरों के हितों की रक्षा, सम्मानजनक वेतन तथा श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने मजदूरों से संगठित रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। प्रदर्शन में झाकोमयू कुसुंडा क्षेत्रीय सचिव अजय रवानी, अभिषेक कुमार, राजेश राम, महादेव हांसदा, किशोर मुर्मू, धर्मेंद्र साव, नंदलाल, मुन्ना पासवान, बिरजू भुइयां, पाचू गोपाल बाउरी, कमलेश नोनिया, अवधेश कुमार, पप्पी खान, टिक्की कुमार, मिथुन यादव, अश्विनी कुमार, शमसाद अंसारी एवं जितेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top