अखाड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया लाठी खेल का प्रदर्शन

अखाड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया लाठी खेल का प्रदर्शन

डीजे न्यूज, बलियापुर: अंजुमन कमेटी रखितपुर के तत्वावधान में सोमवार की रात अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जंगलपुर, काशीटांड़, बाघमारा, कोड़ाहीड़, तिलाबनी, रखितपुर आदि गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने रात भर एक से बढ़कर एक लाठी खेल का प्रदर्शन किया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो एवं झामुमो के जिला सचिव मनु आलम ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर झामुमो के निर्मल रजवार, इमरान भारती, इसराइल अंसारी, सदर रमजान अंसारी, अत्ताउल्लाह अंसारी, मोहम्मद मुख्तार अंसारी, मोहम्मद कुतुबुद्दीन, नसीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, राजाउल अंसारी, मनोवर अंसारी, फैजल अंसारी, छोटू अंसारी, फिरोज अंसारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top