गोविंदपुर में अखाड़ा दलों ने ताजिया के साथ जुलूस निकाला, खेल का किया प्रदर्शन 

गोविंदपुर में अखाड़ा दलों ने ताजिया के साथ जुलूस निकाला, खेल का किया प्रदर्शन

अमलाटांड़ अखाड़ा दल ने दी इफ्तार पार्टी, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर में विभिन्न अखाड़ा दलों ने शुक्रवार को ताजिया के साथ जुलूस निकाला और खेल प्रदर्शन किया। अखाड़ा दलों द्वारा आकर्षक ताजिया बनाए गए थे। अमलाटांड़ अखाड़ा दल ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष की जुलूस नहीं निकाला और इफ्तार पार्टी दी। राजू अंसारी के नेतृत्व में युवकों की टीम द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बागसुमा से मनिरुद्दीन अंसारी, दलदली से युसूफ अली, कर्माटांड़ से शरीफ अंसारी, मो सलाउद्दीन, मोकीम अंसारी, लाल बाजार से राहत हुसैन, फकीरडीह से युसूफ अंसारी, तासीर अली अंसारी अनवर अंसारी बांधडीह से शमीम अंसारी, गायडेहरा से शकील अख्तर, बड़ा नावाटांड़ से शहाबुद्दीन अंसारी, बस्तीपुर से मोइन अंसारी, लाहारडीह से बेलाल अंसारी, अमरपुर से सोहराब अंसारी एवं सरफुद्दीन अंसारी, पतरिंग से रफीक अंसारी, गोड़तोपा से शंभू अंसारी, चंदुडीह से नईमुद्दीन अंसारी तथा कुरैशी नगर से गुलाम मुन्तका की अगुवाई में ताजिया जुलूस निकला गया। कर्माटांड़ कर्बला में लोगों की भीड़ लगी रही। बीडीओ जहीर आलम, सीओ यशवंत कुमार सिन्हा, डीएसपी कुमार विनोद एवं पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत विभिन्न अखाड़ा दोनों में घूमते रहे । इस दौरान ऊपर बाजार में विधि व्यवस्था संभालने में झामुमो नेता मन्नू आलम, अख्तर हुसैन अंसारी, मोबीन अंसारी, मुखिया गोविंद साव, वीरेंद्र रजक, मोकीम अंसारी, शत्रुघ्न साव, अजय मालाकार, अधिवक्ता रहमत अंसारी, एजाज अहमद, शमीम अंसारी, अमजद अंसारी, माथुर अंसारी, गब्बर अंसारी, मोइन अंसारी, मोकीम अंसारी, अनीस अंसारी आदि सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top