लंबित मांगों पर अभिषेक सिंह ने की जीएम के साथ वार्ता

Advertisements

लंबित मांगों पर अभिषेक सिंह ने की जीएम के साथ वार्ता

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): संगठित और असंगठित मजदूरों की 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह ने बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक केके सिंह के साथ वार्ता की। जीएम केके सिंह ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए समयबद्ध निष्पादन का आश्वासन दिया। वार्ता में प्रबंधन ने संघ द्वारा मनोनीत पदाधिकारी को सुरक्षा, कल्याण एवं सलाहकार समिति की बैठकों में शामिल करने पर सहमति जताई। इसके अलावा ओसीपी में कार्यरत कर्मचारियों को ओसीपी के मानकों के अनुरूप संडे ड्यूटी देने, ग्रेच्युटी भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित करने और मैनपावर को देखते हुए एएमपी कोलियरी में पर्सनल मैनेजर की नियुक्ति के मुद्दे पर भी प्रबंधन ने सकारात्मक रुख दिखाया।
प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि अगले एक महीने के भीतर सभी मांगों का निष्पादन कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर सुभाष सिंह केंद्रीय सचिव, जगदीश प्रसाद, उमाकांत राय, गिरीश चंद्र शर्मा, ज्ञानीजेल सिंह, राज किशोर चौधरी, रवींन्द्र सच्चर, मुखिया पति शंकर बेलदार, पुन यादव, राजेश तिवारी, विकास सिंह, ब्रजेश यादव, मगन महतो, सुरेश किशकू जय कुमार चौहान आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top