तिसरी प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम 

Advertisements

तिसरी प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम

 

आकांक्षा फाइनल परीक्षा

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : आकांक्षा फाइनल परीक्षा में तिसरी प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है। प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्र व तिसरी के अरविंद साव के पुत्र संदीप कुमार साव आकांक्षा इंजीनियरिंग स्ट्रीम फाइनल परीक्षा में स्टेट टॉपर बने हैं।

संदीप कुमार साव ने उम्दा प्रदर्शन कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया हैं जिससे उनके माता-पिता फुले नहीं समा रहे हैं। वहीं इसी विद्यालय के छात्र व तिसरी के उदित बरनवाल के पुत्र आदित्य कुमार बरनवाल ने राज्य में 7वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्र व त्रिभुवन कुमार के पुत्र श्रीधर कुमार आकांक्षा क्लैट स्ट्रीम फाइनल परीक्षा में राज्य में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। तिसरी के निवासी अरविन्द साव के पुत्र संदीप कुमार साव ने आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में 88.75 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं तिसरी के उदित बरनवाल के पुत्र आदित्य कुमार ने 85 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में 7 वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि त्रिभुवन कुमार के पुत्र श्रीधर कुमार ने 56 प्रतिशत अंक लाकर आकांक्षा फाइनल परीक्षा में राज्य में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में राज्य में पहला स्थान लाने वाले संदीप कुमार साव व आदित्य कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ेंगेगे जबकि श्रीधर कुमार क्लैट स्ट्रीम की पढ़ाई पढ़ेंगे। इधर संदीप साहू, आदित्य कुमार और श्रीधर कुमार ने राज्य स्तर पर सफलता हासिल कर अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम गोस्वामी ने बताया कि गरीब और मेधावी छात्र और छात्राओं के लिए समर्पित आकांक्षा योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग करवाने के साथ-साथ इंटर की भी पढ़ाई निःशुल्क तौर पर कराई जाती है। उन्होंने आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं और प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय के मेहनतकश शिक्षकों को धन्यवाद और बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top