कोयलांचल की समृद्धि और विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय: शत्रुघ्न महतो

Advertisements

कोयलांचल की समृद्धि और विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में डुमरा गेस्ट हाउस में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में श्रमिकों और विस्थापितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि
कोयलांचल की समृद्धि और विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं। किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी हर जायज मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top