Advertisements
शिविर में विभिन्न योजनाओं के 24 आवेदन जमा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): खरीकाबाद प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रविवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगाया गया। मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 15 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं वृद्धा पेंशन के लिए चार एवं राशन कार्ड के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में हेल्थ विभाग की ओर से 19 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी , उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया मिट्ठू सरखेल, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, विश्वजीत महतो, आदित्य आदि थे।