झरिया व आसपास की खबरें:-

Advertisements

झरिया व आसपास की खबरें:-

डीजी सब स्टेशन में खराबी से भौरा-डिगवाडीह में 24 घंटे बिजली गुल
40 हजार आबादी परेशान
डीजे न्यूज तिसरा। लोदना क्षेत्र के डीजी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण भौरा सहित डिगवाडीह के बीसीसीएल कॉलोनियों में चौबीस घंटे तक अंधेरा कायम रहा। गुरुवार देर शाम बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से भौरा, डिगवाडीह रोपवे, जिनागोरा सहित कई कॉलोनियों में दिन-रात बिजली गुल रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी से पहले ही लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली बंद रहने के कारण स्थिति और भी खराब हो गई। खासकर घरों में रह रही गृहणियों और छोटे बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। करीब चालीस हजार की आबादी चौबीस घंटे तक अंधेरे में रही।
लोगों का कहना है कि इन्वर्टर सहित बिजली के तमाम वैकल्पिक इंतजाम भी फेल हो गए। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल और रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए।
डीजी सब स्टेशन के अभियंता साहिल गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर और ब्रेकर में तकनीकी खराबी हो जाने के कारण दिक्कत आई थी। अब सब ठीक कर लिया गया है और बिजली बहाल कर दी गई है।
———————————————-

पूर्वी झरिया क्षेत्र में स्थानांतरित अधिकारियों को विदाई, सहकर्मियों ने किया सम्मानित
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में गुरुवार को अपर महाप्रबंधक सुशील कुमार, पीओ कामता प्रसाद एवं आरके सिंह को उनके स्थानांतरण पर सहकर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक टी पासवान ने सभी अधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नई पारी के लिए अधिकारी पूरे दमखम के साथ नए एरिया में योगदान दें और अपने अनुभव का लाभ वहां भी दें।
अपर महाप्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि यहां के अधिकारियों और कर्मियों से उन्हें बहुत प्यार मिला। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से उनका लगातार संपर्क बना रहेगा।
मौके पर एस शिंदे, बी टीटोरिया, संजय चौधरी, बिनोद कुमार लाल, सचिदानंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, अशेष सिन्हा, कमलेश भौमिक, जगबंधु महतो, फूलचंद महतो, संदीप कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top