बाघमारा की जनता को संजीव के रूप में मिला उचित प्लेटफार्म: सिद्धार्थ गौतम

Advertisements

बाघमारा की जनता को संजीव के रूप में मिला उचित प्लेटफार्म: सिद्धार्थ गौतम

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा की जनता को एक उचित प्लेटफॉर्म की जरूरत थी। नगर निगम के चुनाव मे संजीव सिंह के रूप में एक मजबूत चेहरा यहां की जनता को मिला है।  बाघमारा में ना तो व्यापार है ना ही रोजगार कि व्यवस्था है। उक्त बाते जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने गुरुवार को बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा की यहां जितने रूपए का व्यापार करना है उससे ज्यादा रूपए तो रंगदारी मे चला जाता है। यहा की दशा और दिशा रातों-रात तो नही बदली जा सकती है लेकिन बदलेंगी जरूर। बाघमारा के लोग हमे बहुत पहले से बुला रहे थे लेकिन यहां समय नही दे पाए। अब वो गलती नही होगी। यहा का कोई एक भी व्यक्ति बुलाएगा या आवाज देगा तो हमारे परिवार के कोई ना कोई सदस्य अवश्य उपस्थित रहेगा।
उन्होंने हर सुख दुख में साथ देने का वादा करते हुए कहा कि यहा की व्यवस्था को अवश्य बदलेंगे। कार्यक्रम में  गोपाल मिश्रा, सोनू  कुमार, विकास कुमार सिंह तथा बीसीसीएल वन व ब्लॉक टू क्षेत्र के जनता मजदूर संघ के अनेकों सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top