बलियापुर की खबरें:-
लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ में सोमवार को पीडीएस लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी एवं पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो ने लाभुकों को वस्त्र प्रदान किया। मौके पर लालमोहन महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे।
———————————————–
धरना को सफल बनाने की बनी रणनीति
बलियापुर: भाजपा कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राज्य सरकार की वादाखिलाफी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ 19 मई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। मौके पर युवा नेता धर्मजीत सिंह, विद्युत चक्रवर्ती, खुदीराम पाल, दीपक गोप, आशीष मुखर्जी आदि थे।
——————————————
बलियापुर में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ताओं में रोष
बलियापुर: इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से बलियापुर व आसपास इलाके के उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बिजली गुल हो गई जो करीब 10:30 बजे आई। कुछ ही क्षण में फिर बिजली चली गई। करीब 2 घंटे बाद बिजली दिखाई दी। इसके बाद भी दिनभर बिजली का आना-जाना लग रहा। बिजली नहीं रहने से ग्रामीण इलाके में लोगों को घरों से बाहर पेड़ों के नीचे चारपाई बीछाकर आराम करते देखे गए । पूछे जाने पर बिजली विभाग के कर्मी डीवीसी द्वारा लाइन काटे जाने की बातें कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
——————————————-
बंदी को सफल बनाने की दवा विक्रेताओं से की अपील
बलियापुर: बलियापुर में अंग्रेजी दवा विक्रेताओं की बैठक सोमवार को आशीष चटर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 20 मई को ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आहुत बंदी को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन दवा की बिक्री करने एवं कॉर्पोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट के विरुद्ध तथा नकली दवाइयां से देश को बचाने के लिए बंदी प्रस्तावित है। सभी दवा विक्रेताओं को एकजुट होकर बंदी को सफल बनाने की अपील किया गया। बैठक में राकेश गुप्ता, चंडीपद महतो आदि थे।
———————————————
पागल सियार ने महिला को काटकर किया जख्मी
बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के दूधिया निवासी कुरैशा बीवी को पागल सियार ने काटकर जख्मी दिया। वह सोमवार को बस्ती के बगल में बकरी चरा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर उक्त सियार को मार डाला। जख्मी महिला का इलाज बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। बस्ती में सियार के प्रवेश होने एवं लोगों पर हमले किए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।