पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार

0

पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घरों का सारा पानी मुख्य गेट से होकर गुजरता है, जिससे वहां इतनी गंदगी जमा हो गई है कि आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि महिलाएं नाक बंद करके गुजरने को मजबूर हैं।

स्थानीय मुखिया सोमरा हेम्ब्रम ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के आसपास की गंदगी से सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यहां नाली तो बनाई गई है, लेकिन वह किसी काम की नहीं है। नाली का पानी बहने के बजाय प्रखंड परिसर में ही जमा हो रहा है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। नाली बनाने के दौरान कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

भाजपा के प्राण वल्लभ भक्त ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जब प्रखंड कार्यालय का यह हाल है, तो पूरे पीरटांड़ में सफाई की स्थिति कैसी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पीरटांड़ बाजार में स्थित प्रखंड कार्यालय की गंदगी और नाली के अभाव में फैली इस दुर्व्यवस्था से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

प्रखंड कार्यालय के आसपास की गंदगी और नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों और कार्यालय आने-जाने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *