कल्पना के खिलाफ दंभ भरेंगीं मुनिया

0

कल्पना के खिलाफ दंभ भरेंगीं मुनिया

गांडेय विधानसभा में रोचक होगी जंग

निशु भदानी, गिरिडीह : गिरिडीह जिले की हाई प्रोफाइल गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने यहां पर झामुमो की उम्मीदवार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के खिलाफ गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को मैदान में उतारा है। कहें तो गांडेय में कल्पना के खिलाफ महिला उम्मीदवार मुनिया देवी दंभ भरेंगीं। बताते चलें कि छह माह पूर्व हुए उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा को मैदान में उतारा था जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

मामा-भांजा से आगे निकली रिश्तेदार

गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा के अंदर ही कई दावेदार थे लेकिन सबसे प्रबल दावेदार पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, उनके भांजे प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, चचेरे भाई व पूर्व उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी थी। भाजपा पूर्व में मामा प्रो जयप्रकाश वर्मा और भांजा दिलीप वर्मा को मैदान में उतार चुकी थी लेकिन इस बार उनके रिश्तेदार मुनिया देवी पर पार्टी ने विश्वास किया है और कल्पना ने खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *