केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय और अजय सिन्हा महासचिव 

0

केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय और अजय सिन्हा महासचिव 

गिरिडीह वकालतखाना में भव्य रूप से मनेगी चित्रगुप्त पूजा, भैयारी का भी होगा आयोजन  

बरमसिया में नवनिर्मित भगवान चित्रगुप्त की मंदिर और मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे चित्रांश 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा कमिटी की बैठक शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में वरीय अधिवक्ता निरंजन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह वरीय अधिवक्ता चंद्रमोहन प्रसाद के देखरेख में नई पूजा कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय को पूजा कमिटी का अध्यक्ष और जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू को सचिव चुना गया। इसके अलावा ज्योतिष कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष, नित्यानंद प्रसाद और राजेश को उपाध्यक्ष, सिंकू सिन्हा को सह सचिव, सुनील कुमार सिन्हा और चंदन कुमार सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार और पंचानन मुनि को प्रशासन की जिम्मेवारी दी गई है। संरक्षक मंडली में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, निरंजन प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, चुन्नूकांत, शंभूनाथ सहाय, विनय बक्शी आदि को शामिल किया गया।

 

बैठक में आगामी तीन नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजन और प्रासाद वितरण के साथ भैयारी दोपहर में होगा। इसके लिए तैयारी समिति का प्रमुख सतीश कुंदन और विशाल आंनद को बनाना गया है। बैठक में अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय पूजा समिति अपनीने पुरानी परम्परा को कायम रखेगी। कहा कि शहर के बरमसिया में भगवान चित्रगुप्त के नव निर्मित मंदिर और मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा में सभी चित्रांश शामिल होंगे। बैठक में शंभूनाथ सहाय, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नुकान्त, शिवेंद्र कुमार,राकेश राज,बिकास सिन्हा,अमित कुमार सिन्हा, दीपक सिन्हा, मयंक,संजीव रंजन बुल्लू, अमन सिन्हा, बिनय बक्सी,साहिल, एके सिन्हा समेत कई मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *