सरायगढ़-देवघर स्पेशल अब चलेगी सरायगढ़ और पाटलिपुत्र के मध्य

0

सरायगढ़-देवघर स्पेशल अब चलेगी सरायगढ़ और पाटलिपुत्र के मध्य

डीजे न्यूज, हाजीपुर : आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु सरायगढ़ और देवघर के मध्य 31 दिसंबर तक 05573/05574 स्पेशल ट्रेन का परिचालन की अधिसूचना जारी की गयी थी। परंतु, अब सरायगढ़-देवघर स्पेशल को 16 अक्टूबर से सरायगढ़ और पाटलिपुत्र के मध्य चलायी जायेगी।
==गाड़ी सं. 05573 सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन सरायगढ़ से 04.20 बजे खुलकर 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगुसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रूकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।
==वापसी में गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़ स्पेशल 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल रूकते हुए 21.30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी ।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *