गिरिडीह जिले के  20 लाख 54 हजार 303 वोटर 20 नवंबर को चुनेंगे छह विधायक

0

गिरिडीह जिले के  20 लाख 54 हजार 303 वोटर 20 नवंबर को चुनेंगे छह विधायक

विधानसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी लकड़ा ने बताया कि जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है और 20 नवंबर को दूसरे चरण के तहत पूरे गिरिडीह जिले में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 20,54,303 मतदाता हैं और 2393 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और फ्लाइंग स्क्वॉड तथा स्टैटिक निगरानी दल का गठन किया गया है।

प्रेस वार्ता में जिले के निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *