मलेशिया में एक महीने से पड़ा है बगोदर के प्रवासी मजदूर संजय महतो का शव

0

मलेशिया में एक महीने से पड़ा है बगोदर के प्रवासी मजदूर संजय महतो का शव

शव मंगवाने की पत्नी लगा रही गुहार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरा पंचायत निवासी भुवनेश्वर महतो उर्फ मुन्ना महतो के 36 वर्षीय पुत्र संजय महतो की मृत्यु 2 सितंबर को मलेशिया में हो गई थी। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। संजय महतो की पत्नी सुनिता देवी अपने पति का शव मलेशिया से मंगवाने के लिए गुहार लगा रही हैं, मगर अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 


सुनिता देवी ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनके पति मलेशिया गए थे, जहाँ वे केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। अचानक मिली उनकी मौत की खबर ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। संजय महतो अपने पीछे पत्नी सुनिता देवी, बेटी लक्ष्मी कुमारी (07), रधिका कुमारी (04) और बेटे सत्यम कुमार (01) को छोड़ गए हैं।

पत्नी सुनिता देवी ने कहा कि उनकी मौत को एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक उनका शव मलेशिया से नहीं पहुंचा है। कंपनी की तरफ से कोई सार्थक जवाब न मिलने के कारण परिवार काफी परेशान है। अपने पति का अंतिम संस्कार करने के लिए सुनिता देवी जनप्रतिनिधियों और सरकार से गुहार लगा रही हैं।

प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने मृतक के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट की और कंपनी व सरकार से उचित मुआवजे के साथ शव को जल्द भारत भेजने की मांग की, ताकि संजय महतो का अंतिम संस्कार किया जा सके।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *