पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन से शोक की लहर 

0

पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन से शोक की लहर 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : दिग्गज उद्योगपति व पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन से सिजुआ व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को टाटा सिजुआ कोलियरी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। टाटा अधिकारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, टाटा कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने

कहा कि वे एक दूरदर्शी उद्योगपति के साथ साथ परोपकारी व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा समाज की भलाई का काम किया है। वे भारतीय उद्योग के आधुनिकीकरण से जुड़े थे। बता दें कि उनका निधन बुधवार रात मुंबई में हो गया। वे 86 वर्ष के थे। श्रद्धांजलि देने वालों में सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर, सेफ्टी अधिकारी दीपक चंद्रमुखी, मानव संसाधन विभाग के आर गिरीश, नीरज श्रीवास्तव, हरीश सिंह, राकोमयू के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पीके माजी, अजय राय, सुबोध कुमार, वैजनाथ पांडेय, गौतम महतो, चंदन राय, ओमप्रकाश महतो, रोहित विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मो. अख्तर, कृपासिंधु राय आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *