बाबूलाल के गृह जिले के भाजपा नेता बाबुल गुप्ता की मदद में आगे आए हेमंत

0

बाबूलाल के गृह जिले के भाजपा नेता बाबुल गुप्ता की मदद में आगे आए हेमंत 

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से बीमार बुजुूर्ग नेता को इलाज के लिए झामुमो विधायक ने दिया पचास हजार का चेक 

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के गृह जिले गिरिडीह के बुजुर्ग और दिग्गज भाजपा नेता

बाबुल प्रसाद गुप्ता के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सामने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पचास हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने पचास हजार का चेक बीमार बाबुल प्रसाद गुप्ता को उनके घर जाकर सौंपा। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने यह सहयोग विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आग्रह पर किया।

विदित हो कि बाबुल प्रसाद गुप्ता गिरिडीह के उन चुनिंदे नेताओं में से एक हैं जिन्होंने भाजपा को यहां स्थापित किया है। वह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। गिरिडीह जिला भाजपा के वह अध्यक्ष भी लंबे समय तक रहे हैं।

विधायक जब बाबुल गुप्ता के घर चेक लेकर पहुंचे तो परिवार के लोग काफी भावुक हो गए। परिवार वालों ने कहा जिंदगी भर भाजपा का झंडा लहरानेवाले ऐसे नेता को आज भाजपा के लोग कोई महत्व नही दे रहे हैं और न ही किसी प्रकार की कोई मदद कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *